फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTET Exam: आज 139 केंद्रों में होगी उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, शामिल होंगे 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

Fri, 30 Sep 2022 07:04 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा परिषद की सचिव के मुताबिक टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शुक्रवार को 29 शहरों के 139 केंद्रों में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी के मुताबिक बिना प्रवेशपत्र और आईडी के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। 

UKPSC: सबसे पहले एक लाख 30 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा लेगा आयोग, 18 दिसंबर को होगी परीक्षा

विज्ञापन

शिक्षा परिषद की सचिव के मुताबिक टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल सहित किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर आना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हर शहर में एक अधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। हर परीक्षा केंद्र में एक पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है। जो पूरे परीक्षाकाल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी शहरों को सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। यूटीईटी प्रथम में 29545 एवं यूटीईटी द्वितीय में 30755 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें