फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना और उषा बनीं तीज सुंदरी

Sun, 04 Aug 2013 08:06 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लायनेस क्लब देहरादून एलीट की ओर से आयोजित तीज सुंदरी प्रतियोगिता में कल्पना और उषा ने अपने-अपने वर्ग में खिताब जीता।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में 45 आयु वर्ग से अधिक में उषा अव्वल रहीं। इस वर्ग में पुष्पा और मंजुला क्रमश: दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। 45 से कम आयु वर्ग में कल्पना सैनी तीज सुंदरी बनीं।

अनुजा और शिल्पी को दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। प्यारी बहू बेटियां प्रतियोगिता में विनीता गुप्ता, अर्चना को पुरस्कृत किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में ममता, अनुजा, राज रानी और कल्पना विजेता रही। इस दौरान ढोलकी पर नृत्य प्रतियोगिता में अर्चना, मंजुला और भावना ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में संगीता जैन, माया शर्मा, भूमिका, निर्मला गोयल, सुनीता गुप्ता आदि शामिल थीं। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष नीता मोहन, सचिव रेणु जैन और कोषाध्यक्ष स्नेह गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें