फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि उन्हें पहली ही फिल्म में उसका ड्रीम रोल मिला है। जिस लड़की का वह किरदार निभा रही है वह प्यार में विश्वास करने वाली एक पंजाबी लड़की है। जिसके इर्द गिर्द पूरी कहानी घूमती है।
दिवाली मनाने पहुंची घर
सिंह साहब द ग्रेट फिल्म की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को कोटद्वार अपने घर पहुंची। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी पहली फिल्म के बारे में जानकारी दी। 22 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में उर्वशी सनी देओल के साथ अभिनेत्री की भूमिका में हैं। उर्वशी ने बताया कि इस फिल्म में जो रोल उसे मिला है वह उसका ड्रीम रोल है।
तीन फिल्में की साइन
वह मिनी नाम की लड़की के रोल में है। उन्होंने ने बताया कि उसे 2009 से फिल्मों के आफर मिलने शुरू हो गए थे। उम्र कम होने के चलते उसने उस वक्त फिल्में नहीं की। करीब 25 फिल्मों के आफर नहीं लिए थे। लेकिन बाद में जब सिंह साबह द ग्रेट का आफर आया तो कैरेक्टर को देखते हुए उसने तुरंत हां कर दी। अभी उसने तीन नई फिल्में साइन की हैं। इस दौरान उर्वशी मी मां मीरा रौतेला, हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
सभी का व्यवहार फ्रेंडली रहा
पहली बार फिल्म बनाने के दौरान डायरेक्टर से लेकर सनी देओल तक सभी का व्यवहार पूरी तरह से फ्रेंडली रहा है। सनी देओल के बारे में बताते हैं कि वह हीरोइन के साथ ज्यादा घुलते मिलते नहीं हैं लेकिन सनी देओल का उनके साथ फ्रेंडली नेचर से उनके साथ बहुत ही सहज महसूस किया।
माधुरी दीक्षित है आइडियल
कोटद्वार में उर्वशी ने बताया कि फिल्म की दुनिया में जिसे वह अपना आइडियल मानती हैं वह माधुरी दीक्षित है।
दीपावली सादगी से मनाएगी
उर्वशी रौतेला ने बताया कि वह फिल्म प्रमोशन के दौरान अपने व्यस्त समय के बाद दीपावली मनाने अपने परिवार के पास आई हूं। लेकिन उत्तराखंड में आई आपदा के कारण वह इस दीपावली को वह बेहद ही सादगी के साथ मनाएगी। रंगोली और दीपों के साथ मनाई गई दीपावली से न तो प्रदूषण फैलेगा और ना ही किसी तरह का खतरा रहेगा।