फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह के गाने में उर्वशी का ग्लैमरस अंदाज

Tue, 07 Oct 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सिंह साहब दी ग्रेट’ फिल्म में आम हिंदुस्तानी लड़की के किरदार से रुपहले पर्दे पर कदम रखने वाली उर्वशी अब ग्लैमरस अंदाज में उतरी हैं। हनी सिंह की एलबम देसी कलाकार के नए गाने लव डोज में उर्वशी ने अपनी अदाओं को जादू खूब बिखेरा है।
विज्ञापन


अन्य चर्चित अभिनेत्रियों को देंगी टक्कर
विदेशों में फिल्माए गए गाने के दृश्यों में उर्वशी रौतेला का अंदाज अन्य चर्चित अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाला है। गाने के वीडियो को इंटरनेट पर जबरदस्त हिट्स मिल रहे हैं।

देसी कलाकार एलबम के पहले गाने में हनी सिंह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ आए, जबकि एलबम के दूसरे गाने में यो-यो उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को लेकर आए हैं।
विज्ञापन


लव डोज गाना रिलीज होते ही खूब पसंद किया जा रहा है। हनी सिंह तो गाने में छाए हैं ही उर्वशी ने भी गाने में अपनी छाप छोड़ी है।

लव डोज गाने में वह बेहद ही खास अंदाज में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने फोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि गाने का ऑडियो पहले ही मार्केट में आ गया था, वीडियो अब रिलीज हुआ है।

बताया कि हनी सिंह के साथ काम करना उनके लिए बेहद अलग और नया अनुभव है। उर्वशी के फेसबुक पर भी लव डोज गाना छाया हुआ है। उन्हें और हनी सिंह को लेकर नए-नए कमेंट्स भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें