फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: सालाना उर्स में नौचंदी जुमेरात पर उमड़े जायरीन, मांगी अमन चैन की दुआ

Thu, 22 Oct 2020 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
विज्ञापन
पिरान कलियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के 752वें सालाना उर्स में नौचंदी जुमेरात पर भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। उन्होंने दरगाह इमाम साहब, दरगाह किलकिल साहब, दरगाह अब्दाल साहब, दरगाह गैब अली साहब की दरगाहों पर भी जियारत की। जायरीनों ने दरगाह पर फूल और चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सालाना उर्स की पहली नौचंदी जुमेरात पर भारी संख्या में जायरीन कलियर दरगाह साबिर पाक पहुंचे। दरगाह में जियारत करने के लिए जायरीनों को लंबी कतार में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

जायरीनों ने दरगाह में फूल और चादर पेश कर दुआ और मन्नतें मांगी। वहीं, सालाना उर्स शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना जांच और रास्तों पर बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन


साथ ही मेला क्षेत्र में अभी तक अस्थायी कार्यालय, अस्थायी शौचालाय और अस्थायी चौकी भी नहीं बन पाई है। जबकि उर्स की मुख्य रस्में करीब हैं। उधर, एसओ जगमोहन रमोला ने बताया कि कोविड की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

पुलिस ने अनावश्यक दर्ज किया मुकदमा : साबरी
उर्स में मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज मुकदमे को नायब सज्जादा नशीन शाह अली एजाज साबरी ने अनावश्यक बताया है। उन्होंने कहा कि वह खुद लोगों से लगातार शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

उर्स की मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान कोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बुधवार को नायब सज्जादा नशीन शाह अली एजाज सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को नायब सज्जादा नशीन ने प्रेसवार्ता कर कहा कि मेंहदी डोरी की रस्म में उन्होंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया।

अनुमति के अनुसार चुनिंदा लोगों को ही रस्म में शामिल किया गया था, लेकिन आसपास भीड़ एकत्र होने से रोकना का काम प्रशासन का है।  उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि यह साफ किया जाए कि रस्मों में कितने लोग शामिल हों और अन्य लोगों को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें