I
Iयूरोलॉजी विभाग की ओटी में जगह कम होने से ऑपरेशन करने में आ रही थीं दिक्कतें
I
I
I
Iदून अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में यूरोलॉजी विभाग की ओटी शुरू हो गई है। इससे मरीजों को राहत मिली है। अब यूरोलॉजी विभाग में एक दिन की बजाय दो दिनों तक ओटी चलेगी।
I
I
I
Iलंबे इंतजार के बाद यूरोलॉजी विभाग को सर्जरी की ओटी मिल गई है। अब इसमें मंगलवार और शुक्रवार को यूरोलॉजी विभाग के मरीजों के ऑपरेशन होंगे। इसकी शुरुआत 29 अप्रैल यानि मंगलवार को की गई थी। जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग की ओटी स्टोर रूम में संचालित की जा रही थी। वहां पर मानकों के अनुरूप जगह नहीं थी। इससे ओटी उपकरण के रख-रखाव में परेशानी आ रही थी। साथ ही ऑपरेशन करने के दौरान चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को खड़े रहने में भी दिक्कत होती थी। ऐसे में यूरोलॉजी विभाग की ओर से ओटी को कहीं और शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद जनरल सर्जरी विभाग के साथ ओटी स्थानांतरण की सहमति बनी है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि दो दिनों तक ओटी चलने से मरीजों की प्रतीक्षा घटेगी।I