फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा

Fri, 23 Oct 2026 12:07 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर जारी चर्चाओं के बीच उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई है। देहरादून कोर्ट पहुंचीं सनावर ने दावा किया कि टेस्ट से कई हत्याकांडों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि उनका नार्को टेस्ट हुआ तो अंकिता भंडारी, नीलम और अंकित हत्याकांड समेत कई मामलों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की।

विज्ञापन


उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर अंकित हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए। उनका दावा है कि नार्को टेस्ट से इन मामलों से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उर्मिला ने अंकित की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अंकित को सुरेश राठौड़ का नौकर बताया जाता था और उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंककर मार दिया गया था। उन्होंने नार्को टेस्ट के जरिए इस मामले समेत अन्य हत्याकांडों का पर्दाफाश होने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी,संघों को विभाग के सहयोग का इंतजार
विज्ञापन


उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है। उनके आरोपों और नार्को टेस्ट की मांग पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें