यह है शहरी निकायों में रिक्त पदों की स्थिति
सृजित पद का नाम- कुल पद- रिक्त पदों की संख्या
नगर आयुक्त-मुख्य नगर अधिकारी- 04- 04
अपर नगर आयुक्त-अपर मुख्य नगर अधिकारी-04-04
उप नगर आयुक्त-उप नगर अधिकारी-12-12
सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी-1-25- 16
अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 -12- 11
अधिशासी अधिकारी श्रेणी-3 -26- 23
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत-42- 28
नए निकायों में भी भारी कमी
सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले करीब आठ नए निकायों का गठन किया था। इन निकायों में भी न तो अधिशासी अधिकारी हैं और न ही अन्य स्टाफ। हालात यह हैं कि अन्य निकायों से कुछ कर्मचारी भेजकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। नए निकायों में इस वजह से विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले एक हफ्ते बढ़ेगा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार, हिमस्खलन की चेतावनी
यह होगा लाभ
शहरी विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहरी निकायों में एसडीएम या अन्य अधिकारियों को अधिशासी अधिकारी या नगर आयुक्त जैसे पदों की जिम्मेदारी मिलने के बाद निश्चित तौर पर लोगों तक सरकारी सुविधाएं ज्यादा आसानी से पहुंचेंगी। पीएम आवास योजना से लेकर तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिन पर वर्तमान में कार्यरत अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं।