फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अर्बन कॉपरेटिव बैंक के खाताधारकों ने चेयरमैन आवास का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्बन कॉपरेटिव बैंक के खाताधारकों ने रविवार बैंक के चेयरमैन राकेश ममगई और उनके बेटे मयंक ममगई के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जमा राशि वापस करने की मांग की और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इससे पहले सहस्रधारा रोड स्थित रेस्टोरेंट में बैठक कर बैंक प्रबंधन एवं भारतीय रिजर्व बैंक की कार्यप्रणाली के खिलाफ आगे की रणनीति तैयार की। बैठक में खाताधारकों ने बैंक में अनियमितताओं और वित्तीय संकट के मुद्दे पर जल्द ही प्रेस वार्ता कर अपने पक्ष और उपलब्ध तथ्यों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बैंक घाटे में होने के बावजूद कुछ खर्चे अनुचित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने मयंक मामगाई से बैंक से संबंधित बताई जा रही इनोवा कार को वापस करने और चालक की नियुक्ति और वेतन की जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारी खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन में कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा करने और कथित अनियमितताओं में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई। खाताधारकों ने भारतीय रिजर्व बैंक के लेखा परीक्षकों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि वे मामले से जुड़े तथ्यों को प्रेस एवं जनता के समक्ष रखेंगे। धरने में संजीव गुप्ता, आलोक अग्रवाल, मंचन बाला, रचना पवार, आर्यन वालिया, सागर वालिया, गोलू मल्होत्रा और अचिन गुप्ता सहित अन्य खाताधारक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें