फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ पर आईएसबीटी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आईएसबीटी पर शनिवार की देर रात एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। पीड़ित महिला ने गुस्से में आरोपी को थप्पड़ भी मारे, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि रविवार को आरोपियों ने लिखित में माफी मांग ली, जिसके बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आईएसबीटी पर शनिवार की देर रात एक व्यक्ति एक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। उसका कहना था कि उसके दो साथी और हैं। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि वह जबरन ले जाने लगा और अश्लील बातें करने लगा। उसने विरोध किया तो धमकी देने लगा। यह वाकया देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। नाराज महिला ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। रात को किसी तरह हंगामा शांत हो गया। महिला ने पुलिस को लिखित में तहरीर दे दी। बाद में आरोपी ने लिखित में माफी मांग ली, जिसके बाद महिला और आरोपियों के बीच समझौता हो गया। पटेलनगर थाना इंचार्ज प्रदीप राणा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच किसी को बात को लेकर झगड़ा हुआ था, दोनों के बीच समझौता हो गया। लिहाजा, खबर लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें