फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जन्मदिन के जश्न पर बवाल, पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास खाली प्लाट में जन्मदिन का जश्न मनाना युवाओं को भारी पड़ गया। शोर-शराबे की सूचना पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। युवाओं ने पुलिस पर लाठी चलाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पहले बाजार चौकी और बाद में पटेलनगर कोतवाली का घेराव कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप की खाली जगह में कुछ युवक वाहन खड़ा कर जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान वहां शोर-शराबा होने लगा। किसी व्यक्ति ने पटेलनगर कोतवाली पुलिस को मारपीट की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
युवाओं का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और युवक इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ युवक गिर गए और उन्हें चोटें भी आईं। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर अलग पक्ष सामने आना अभी बाकी है। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पंत, महामंत्री मुलायम सिंह रावत, कोषाध्यक्ष समर गुप्ता और उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट समेत बड़ी संख्या में युवा बाजार चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए चौकी का घेराव किया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी पटेलनगर कोतवाली पहुंच गए और वहां भी पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। कोतवाली में कुछ युवाओं की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। स्थिति को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर युवाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझाया और माहौल शांत कराया। उन्होंने युवक को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थान पर इस तरह जश्न नहीं मनाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें