पैगंबर मोहम्मद साहब एवं अल्लाह को लेकर व्हाट्सएप पर की गई टिप्पणी से हरिद्वार के ज्वालापुर और कनखल में तनाव बना हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर एसओजी पोस्ट डालने वाले शरारती तत्व की धरपकड़ में जुट गई है। एलआईयू, स्पेशल ब्रांच भी मामले पर नजर रखे हुए हैं।
हरिद्वार में कनखल क्षेत्र के गांव जमालपुर के रहने वाले युवक तौहिद व्हाट्सएप पर बने एक ग्रुप का सदस्य है। पड़ोस के गांव बहादरपुर जट्ट का एक युवक ग्रुप का एडमिन है। शुक्रवार को एक युवक ने ग्रुप में पैगंबर मोहम्मद साहब एवं अल्लाह को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी वाला पोस्ट डाल दिया।
युवक ने गांववालों को इस बात से अवगत कराया। देर रात ही पूरे मामले में गांव जमालपुर कलां से लेकर ज्वालापुर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।