फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में यूनियन पदाधिकारियों, कर्मचारियों का हंगामा

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर रेलवे कालोनी अस्पताल में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
देहरादून। रेलवे कर्मचारियों के इलाज में लापरवाही और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नार्दर्न मेंस यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल में हंगामा किया। आक्रोशित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरके पांडे पर कई आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों के लिए रेलवे अस्पताल के अलावा मैक्स, श्री महंत इन्दिरेश, कनिष्क और फोर्टिस जैसे निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा है, लेकिन सीनियर मेडिकल ऑफिसर गंभीर मरीजों को इन अस्पतालों में रेफर नहीं करते। साथ ही सीनियर मेडिकल ऑफिसर पर आरोप लगाया कि बीमार होने के बावजूद कर्मचारियों को सिक लीव नहीं दी जा रही है, जिसकी वजह से ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है। बताया गया कि काफी देर तक हंगामा होने के बाद मेडिकल ऑफिसर डॉ. पांडे ने आक्रोशित पदाधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता की। डॉ. पांडे ने आश्वासन दिया कि भविष्य में कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद ही यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ।
हंगामा करने वालों में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, सचिव राजेेंद्र गुसाईं, सहायक सचिव बीएस रावत, जगदीश कपरवाण, भगवती जोशी, राजेश गिरी, सुरेश, राकेश नौटियाल, अरविंद, अनूप रावत समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में जब मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरके पांडे से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। कहा कि इस संबंध में वह बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें