मां गंगा और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध करनी होगी कार्यवाही
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को एक पवित्र धर्मनगरी के रूप में जाना जाता है, जहां गंगा घाटों और नहरों की विशेष धार्मिक महत्ता है। ऐसे में कुत्ते को गंगा में नहलाना और मछलियों को मारना दोनों ही कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। यह घटनाएं हरिद्वार की पवित्रता के नियमों का सीधा उल्लंघन हैं।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे की तैयारियां तेज, 70 विधानसभा सीटों पर जीत के दावेदारों पर होगा मंथन
कुंभ जैसे बड़े आयोजन से पहले इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक स्थिति पैदा करती हैं। उन्होंने हरकी पैड़ी घाट के पास हुई कुत्ते को नहलाने की घटना पर अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया इस पर गंभीर चिंता जताई। वहीं, गंग नहर में मछलियां मारने की घटना की भी निंदा की। अधीर कौशिक ने कहा कि यदि जल्द प्रशासन इस पर सजग नहीं हुआ तो अभी चुप्पी साधे रहेंगे कुंभ के दौरान इन वीडियों को दिखाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।