फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पिता-पुत्र पर जय श्रीराम का नारा लगाने का बनाया दबाव, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा, थाने में हंगामा

Fri, 23 Jun 2023 11:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)

सार

भाऊवाला गांव में मुस्लिम पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उन पर जबरन जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव बनाया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेलाकुई थाना पुलिस ने एक ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाने पहुंचकर विरोध जताते आइंविपा के अध्यक्ष आकिल अहमद और अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाऊवाला गांव में पिता-पुत्र पर जय श्रीराम का नारा लगाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसको लेकर आम इंसान विकास पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और थाने में जमकर हंगामा किया। इस मामले में एक ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बीते बुधवार की रात को कुछ लोगों ने भाऊवाला गांव में मुस्लिम पिता पुत्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन पर जबरन जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेलाकुई थाना पुलिस ने एक ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

'धर्म विशेष के लोगों को बनाया जा रहा निशाना'

बृहस्पतिवार को घटना के विरोध में आम इंसान विकास पार्टी (आइंविपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद के नेतृत्व में थाने पहुंचे लोगों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह के समझाने बुझाने पर गुस्साएं लोग शांत हुए। आकिल अहमद ने कहा कि एक साजिश के तहत प्रदेश के अंदर नफरत फैलाई जा रही है। एक धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि जो लोग धार्मिक भावनाएं भड़का कर माहौल खराब कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फिर निकला स्टिंग का जिन्न, हरीश रावत बोले- चोरी, डकैती भी हमारे घर पर पड़ी और मुल्जिम भी हम

विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मोनू और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालाें से पुलिस सख्ती से निपटेगी। - मोहन सिंह, थानाध्यक्ष

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें