फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में दवा काउंटर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए ओपीडी भवन के दवा काउंटर पर लगी भीड़ ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने एक काउंटर और खोला, तब जाकर व्यवस्था बन सकी और लोग शांत हुए।
विज्ञापन

दरअसल, आजकल वायरल और टाइफाइड आदि बीमारियों के बढ़ने से दून अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को भी अस्पताल में 1800 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में विभिन्न जांच कराईं। पर्चा बनाने से लेकर डॉक्टर, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही। लाइन में आगे जाने को लेकर पहले से खड़े मरीजों और उनके तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर अस्पताल के उप चिकित्साधीक्षक डॉ. एनएस खत्री दवा काउंटर पर पहुंचे। वहां तीन काउंटर से दवा दी जा रही थी। डॉ. खत्री ने दवा काउंटर के फार्मेेसी इंचार्ज को बुलाया। डॉ. खत्री ने एक काउंटर और खुलाया। जिससे वहां व्यवस्था बन सकी। मरीजों का यह भी कहना था कि जो दवा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होनी चाहिए, उनमें से भी कई नहीं मिल रही हैं। जब अनुभाग के वरिष्ठ कर्मचारियों को अवगत कराया गया तो पता चला कि स्टोर से कुछ दवाएं फार्मेसी तक नहीं पहुंचाई गई हैं। डॉ. खत्री ने कर्मचारियों को दवाएं लाने के लिए निर्देशित किया। दवाएं आने पर मरीजों को बांटी गईं और मामला शांत हुआ।
उधर, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि जो दवा उपलब्ध है, उनकी सूची लगाई गई है। दवा वितरण में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एमएस और डिप्टी एमएस को कहा गया है। डॉ. एनएस खत्री को नए ओपीडी भवन में पांचवें तल पर एक कार्यालय आवंटित किया गया है। ताकि वह वहां पर भी व्यवस्था देख सकें। दोपहर 12 बजे तक वह पुराने भवन वाले कार्यालय में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें