फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल बरामद करने में मित्र पुलिस देश में नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का माल बरामद करने में उत्तराखंड की मित्र पुलिस का देश में पहला नंबर है। वर्ष 2021 में उत्तराखंड पुलिस ने कुल चोरी हुए माल में से 68.7 फीसदी की बरामदगी की है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक पड़ोसी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर है। इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने पूरे पुलिस विभाग को बधाई दी है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 में प्रदेश में 17.1 करोड़ रुपये का माल चोरी हुआ था। इसमें से पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करते हुए कुल 62.7 फीसदी यानी करीब 10.7 करोड़ रुपये का माल बरामद किया था। साल 2020 में 13.7 करोड़ रुपये के माल की चोरी हुई। इसमें से 7.9 करोड़ यानी करीब 57.4 फीसदी माल बरामद हुआ। बीते वर्ष 2021 के आंकड़े पिछले वर्षों से भी बेहतर रहे। 2021 में कुल 22.5 करोड़ रुपये का माल चोरी हुआ था। जबकि, बरामदगी 15.4 फीसदी रही। इसमें कुल बरामदगी प्रतिशत 68.7 फीसदी रही।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक के अधिकतम प्रयोग से राज्य पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है। असल खुलासा माल बरामदगी से ही माना जाता है। बिना माल बरामदगी के कई बार फर्जी खुलासे की आशंका होती है। ऐसे में इस बात पर विशेष फोकस रहता है कि ज्यादा से ज्यादा माल बरामद हो। हम एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया 2021 की रिपोर्ट में 68.7 फीसदी माल बरामदगी के साथ पहले स्थान पर हैं। यह राष्ट्रीय औसत 30.2 फीसदी से लगभग दोगुने से अधिक है। इस सूची में तमिलनाडु 64.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और हिमाचल 55 फीसदी रिकवरी के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें