फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य, उनका अहित नहीं होगा : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा अध्यक्ष से मिला उपनल संविदा कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। भट्ट ने विश्वास दिलाया कि सरकार और पार्टी कर्मचारी हितों को लेकर पूर्णतया कटिबद्ध है। शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ यमुना कॉलोनी स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर मुलाकात हुई। प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और उसके समाधान के बिंदुओं की विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मुद्दों को लेकर वार्ता करने का भरोसा दिया। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि सभी मुद्दों का समाधान संवाद से ही संभव है। इसलिए सरकार और उपनल संविदा कर्मचारी संघ दोनों को वार्ता की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़नी चाहिए। सभी हमारे ही परिवार के सदस्य हैं। लिहाजा पार्टी उनके हितों को लेकर पूरी तरह सजग है। उनकी मांगों और सुझावों को संगठन की तरफ से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। सबकी समस्या का पूर्णतया समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें