सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित
इसके दाम अब यूपीसीएल दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देगा। यूपीसीएल मुख्यालय ने प्रदेश के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में बिजली पैदा करने वाले उपभोक्ता की सरप्लस बिजली की बिलिंग इसी नई दर के आधार पर सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कुंभ मेला-2027; मेला क्षेत्र में पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए 50.27 करोड़ की मंजूरी
उत्तराखंड में लगे हैं 70,183 सोलर रूफटॉप
प्रदेश में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 70,183 सोलर रूफटॉप लगे हैं। अब तक 1,08,896 आवेदन आए हैं, जिनमें से 1,08,779 उपभोक्ताओं की टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट एप्रूव हो चुकी है। 117 टीएफआर को लोड सुधार के लिए उपभोक्ताओं को लौटाया गया है। 253.88 मेगावाट क्षमता के 70,183 प्लांट लग चुके हैं। 66,801 का इंस्पेक्शन एप्रूव हो चुका है।