फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: उपभोक्ताओं को फिर लगेगा महंगी बिजली का झटका, दरें बढ़वाने नियामक आयोग पहुंचा यूपीसीएल

Wed, 23 Jul 2025 12:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश के उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लगेगा। नियामक आयोग ने अगर यूपीसीएल की सुनी तो बिजली 5.82 प्रतिशत महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लग सकता है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में टैरिफ आदेश की समीक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की है, जिस पर अब जनसुनवाई होगी।

यूपीसीएल ने इस साल 11 अप्रैल को जारी हुए टैरिफ आदेश की समीक्षा की मांग की है। इसके तहत बिजली दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थीं। नियामक आयोग ने यूपीसीएल की मांग पर कैंची चलाई थी। अब यूपीसीएल ने खर्चों के मिलान के बाद उपभोक्ताओं से 674.77 करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूलने की मांग की है।

विज्ञापन


यह रकम पिछले खर्च और आने वाले खर्चों पर आधारित है। यूपीसीएल की इस मांग से बिजली की दरों में 5.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। मांग की गई है कि एक अप्रैल 2025 से ये दरें लागू की जाएं।

किस मद में कितना बजट मांगा

खर्च का नाम  2023-24  2025-26 कुल
पावर खरीद खर्च 74.86 74.86 149.72
अवमूल्यन 22.95 20.27 43.22
लोन पर ब्याज 42.45 37.49 79.93
इक्विटी पर रिटर्न 35.06 30.97 66.03
वर्किंग कैपिटल पर ब्याज 129.09 129.09 258.18
मरम्मत व रखरखाव खर्च 82.27 82.27 164.54
कार्यशील पूंजी पर ब्याज 3.07 7.77 10.84
कुल अतिरिक्त एआरआर 232.62 382.72 615.34
लेवी और अन्य खर्च 59.43 59.43 615.34
       


 

Trending Videos
विज्ञापन

पांच अगस्त को जनसुनवाई, सुझाव एक अगस्त तक भेजें

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के सचिव नीरज सती के मुताबिक, यूपीसीएल की रिव्यू पिटीशन पर प्रदेशभर से एक अगस्त तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। ये सुझाव सचिव, उत्तराखंड इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन, विद्युत नियामक भवन, आईएसबीटी के पास, माजरा, देहरादून-248171 या ईमेल secy.uerc@gov.in पर भेज सकते हैं। इस याचिका पर पांच अगस्त को सुबह 11:30 बजे आयोग कार्यालय में जनसुनवाई होगी, जिसमें कोई भी उपभोक्ता अपनी राय रख सकता है। याचिका नियामक आयोग वेबसाइट, कार्यालय, यूपीसीएल मुख्यालय, गढ़वाल जोन कार्यालय, कुमाऊं जोन कार्यालय में देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव की सूचनाएं पुलिस के वायरलेस, सेटेलाइट फोन से आएंगी, नोडल अफसर अलर्ट


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें