फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उपासना और वंदेभारत घंटों देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनजीबाबाद और मुरादाबाद क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेलवे यार्ड में पानी भरने से वंदेभारत ट्रेन एक घंटा 11 मिनट की देरी से देहरादून पहुंची। वहीं, उपासना एक्सप्रेस का दून पहुंचने का समय शाम 6:10 बजे का है, जबकि ट्रेन छह बजे मुरादाबाद पहुंची थी। उधर, दून से उपासना को करीब तीन घंटे देरी से प्रस्तावित किया गया है। वंदेभारत भी दून से देरी से निकली। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। इन दोनों ट्रेनों के अलावा सभी ट्रेनें सुचारु रूप से संचालित हुई हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें