फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वेतन नहीं मिलने से नाराज उपनल कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

फोटो....

चकराता। चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में सेवारत उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि दो दिन के भीतर उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

चकराता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दे रहे 16 उपनल कर्मियों व चार चिकित्सकों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन के भुगतान की मांग के संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह से मुलाकात कर उनके सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजी-रोटी से लेकर बच्चों की फीस व परिवार की अन्य जरूरतों को वह पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से दो दिन के भीतर उनका वेतन भुगतान कराए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके वेतन का भुगतान दो दिन के भीतर नहीं होता है तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान डॉ. प्रीतम चौहान, डॉ. रोहित, मेहर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह राणा, नीरज डोभाल, गंभीर सिंह, संतराम, श्रीपाल, बलवीर सिंह, चमन सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें