फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 27 संदिग्ध लोगों को थाने में लाकर की गई पूछताछ

Tue, 10 Jun 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस की विभिन्न टीम ने क्षेत्र में रहने वाले बाहरी राज्यों के लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने एक हजार लोगोंं के सत्यापन का दावा किया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 47 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने 27 संदिग्ध लोगों को थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ भी की। सेलाकुई थाना पुलिस की ओर से विभिन्न टीम गठित कर जमनपुर, पीठवाली गली, भाऊवाला, शिवनगर बस्ती में सत्यापन अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि बाहरी राज्यों के एक हजार लोगों का सत्यापन किया गया। 47 मालिकों ने उनके मकानों में किराये पर रहने वाले बाहरी राज्यों के लोगों का सत्यापन नहीं करवाया था। बताया कि मकान मालिकोंं पर 10-10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि 27 संदिग्ध लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें