दारोगा ने सरकारी पिस्टल से हवाई फायर झोंक दिया
शराब की बोतल न मिलने से बौखलाए यूपी पुलिस के दारोगा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कैंटीन में जमकर उत्पात मचाने के साथ ही सरकारी पिस्टल से हवाई फायर झोंक दिया।
घटनास्थल से फरार हुए दारोगा, उसके एक दोस्त को ज्वालापुर पुलिस ने रोडीबेवाला चौकी पर दबोच लिया, जबकि दो दोस्त फरार हो गए। दारोगा, उसके दोस्त को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दे दी गई।
हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर रानीपुर झाल के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर रात ग्यारह बजे कार से सवार होकर चार युवक ठेके से सटी कैंटीन में पहुंचे। कैंटीन में कार्यरत सतपाल से उन्होंने अंग्रेजी शराब की बोतल उपलब्ध कराने की बात कही।