फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद जल्द देवभूमि आएंगी प्रियंका गांधी, राहुल भी होंगे साथ, पीछे है ये वजह

Thu, 24 Jan 2019 08:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Priyanka Vadra
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होती जमीन के बीच आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड आना तय है, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा का भी यहां का कार्यक्रम लग सकता है।

विज्ञापन


प्रियंका के राष्ट्रीय महासचिव बनने के तुरंत बाद ही उत्तराखंड कांग्रेस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में हाईकमान को प्रस्ताव दिया जाएगा।

उत्तराखंड में लोकसभा की सीटें भले ही महज पांच हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस का हाईकमान उत्तराखंड को शुरू से तवज्जो देता रहा है। पिछले कुछ सालों में भाजपा ने तो उत्तराखंड पर ज्यादा ही ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन

अमित शाह कई बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कई बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। एक बार फिर शाह का फरवरी में उत्तराखंड का दौरा तय हो चुका है। देर-सबेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 

इसे देखते हुए कांग्रेस भी पलटवार के लिए कसरत करता रहा है। इन स्थितियों के बीच कांग्रेस सूत्रों के अनुसार फरवरी में राहुल गांधी के उत्तराखंड में कार्यक्रम की रूपरेखा काफी आगे बढ़ चुकी है।
 
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए भी विचार

दून और हल्द्वानी में उनकी सभाओं का खाका खींचा जा रहा है। अब प्रियंका गांधी के उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए भी विचार शुरू हो गया है। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के अनुसार हाईकमान को प्रियंका की उत्तराखंड में सभा को लेकर प्रस्ताव दिया जाएगा।

उम्मीद हैं कि हाईकमान इसकी अनुमति देगा। प्रभारी के अनुसार भले ही उत्तराखंड अब उत्तर प्रदेश का हिस्सा नहीं है। मगर एक जमाने में दोनों एक ही रहे हैं। इसलिए प्रियंका का उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड पर भी ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें