प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान गंगा में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए टिहरी बांध से अतिरिक्त जल निकासी की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम योगी आदित्य नाथ की तरफ से कुंभ मेले का आमंत्रण देने आए यूपी के मंत्री को यह भरोसा दिलाया है।
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी वृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रावत से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हाेंने रावत को यूपी के सीएम योगी की तरफ से प्रयागराज कुंभ मेले में आने का न्योता भी दिया। सीएम रावत ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कुंभ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान गंगा में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए टिहरी बांध से अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करने की बात कही। इस बाबत संबंधित अधिकारियाें को बता दिया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ज्ञानेश्वर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।