फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की पतवार संभालेंगी यूपी के सीएम की पत्नी

Sat, 21 Sep 2013 11:18 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के बाद हवा का रुख ताड़ रहे भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने आहिस्ता-आहिस्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में आधार तलाशने की कोशिश कर रही सपा ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की है। डिंपल का मायका पौड़ी में है। सपा इसी बात को भुनाना चाहती है।

पढ़ें, कांग्रेस में हिम्मत हैं तो कुछ कर के दिखाए: निशंक

राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड की आंच में सपा अब भी झुलस रही है। सपा के रणनीतिकार पार्टी की प्रदेश विरोधी छवि को बदलना चाहते हैं। इसी के तहत डिंपल को उत्तराखंड लाने की तैयारी है। जनता से भावनात्मक जुड़ाव के लिए डिंपल को ‘पौड़ी की बिटिया’,‘उत्तराखंड की बेटी’ आदि उपनामों के साथ प्रदेश में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


सपा प्रदेश में लोकसभा चुनाव की बागडोर डिंपल के हाथों में दे सकती है। महानगर सपा ने डिंपल के कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार कर ली है। सपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि डिंपल के कार्यक्रमों के संबंध में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से बात हो गई है। अगले हफ्ते कार्यक्रम तय हो जाएंगे।

पढ़ें, ये क्या, डीएम 'आफिस' में अवैध वसूली!

डिंपल का मायका पौड़ी में है और वे उत्तराखंड की बेटी हैं। चौधरी ने बताया कि डिंपल के साथ यूपी के कैबिनेट मंत्री राम सकल गूजर का कार्यक्रम भी मांगा गया है। गूजरों को सपा से जोड़ने की पहल की जा रही है। हरिद्वार में गूजरों की संख्या तकरीबन सवा लाख है। उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस से बसपा और सपा की राजनीति कुछ अलग है।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस प्रदेश के मुख्य दल के रूप में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए ताल ठोक रहे हैं। बसपा का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के दलित वोटों पर काबिज होने के साथ सर्व समाज का नारा देकर अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने का है। वहीं सपा रामपुर तिराहा कांड से उपजी नफरत खत्म करने के लिए जद्दोजहद कर रही है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें