उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में अपने ससुराल तक फोरलेन बनवाने की बात कह डाली।
इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि बरेली से बहेड़ी होते हुए उत्तराखंड सीमा तक फोरलेन सड़क बनने से दोनों प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस पर कुछ पत्रकारों ने तपाक से यह सवाल पूछ लिया कि काशीपुर तक यानी की अपनी ससुराल तक फोरलेन सड़क कब तक बनवा रहे हैं।
काशीपुर में सीएम अखिलेश यादव की ससुराल है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि 'अपने (उत्तराखंड के) सीएम से कहलवा दीजिए, मैं काशीपुर तक फोरलेन बनवा दूंगा'।