फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Block Pramukh Chunav: उत्तराखंड के लैंसडौन में नजरबंद रखे गए थे 40 बीडीसी सदस्य

Sat, 10 Jul 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन

सार

बीते आठ दिन से जलीलपुर के ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के 40 मतदाता बीडीसी सदस्यों को लैंसडौन में नजरबंद किया गया था, जो शुक्रवार को लैंसडौन से सुरक्षा प्रबंधों के बीच बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: शुक्रवार को रवाना हुए बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को होने वाले चुनाव की उत्तराखंड की पर्यटन नगरी लैंसडौन तक गूंज है। कई प्रत्याशियों की ओर से अपने समर्थक मतदाताओं को खरीद-फरोख्त के भय से कोटद्वार से लेकर लैंसडौन तक ठहराया गया है।

विज्ञापन

 

40 मतदाता बीडीसी सदस्यों को लैंसडौन में नजरबंद किया गया था
बीते आठ दिन से जलीलपुर के ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के 40 मतदाता बीडीसी सदस्यों को लैंसडौन में नजरबंद किया गया था, जो शुक्रवार को लैंसडौन से सुरक्षा प्रबंधों के बीच बिजनौर के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सदस्यों को भी कई दिनों तक एक राजनीतिक दल की ओर से लैंसडौन में ठहराया गया था। 
 

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को होना है मतदान
गढ़वाल से एकदम सटे यूपी के बिजनौर जिले के जलीलपुर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को मतदान होना है, जिसमें धन, बल के प्रयोग की आशंका के कारण एक राजनीतिक दल से जुड़े प्रत्याशी ने अपने 40 बीडीसी सदस्यों को लैंसडौन में ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों की खूब खातिरदारी

आठ दिन तक लैंसडौन के सैर सपाटे के बाद शुक्रवार को सभी बीडीसी सदस्य कई वाहनों से बिजनौर के लिए लौट गए। सूत्रों की मानें तो यहां ठहराए गए बीडीसी सदस्यों की खूब खातिरदारी की गई। उनके रहने खाने से लेकर उनके मनोरंजन के पूरे प्रबंध किए गए थे।

पूरी चौकसी की जाती रही
दिलचस्प बात यह रही कि उनकी किचन की भी अपनी व्यवस्था रही। कहीं कोई सदस्य किसी बहाने खिसक न जाए, इस बात की भी पूरी चौकसी की जाती रही। सभी बीडीसी सदस्यों को प्रत्याशी के समर्थकों की कड़ी निगरानी में रखा गया था।

मुजफ्फरनगर के 27 जिला पंचायत सदस्यों को भी लैंसडौन में ठहराया गया था
इससे पूर्व जून अंतिम सप्ताह में मुजफ्फरनगर के 27 जिला पंचायत सदस्यों को भी लैंसडौन के कई पर्यटक आवास गृहों और होटलों में ठहराया गया था, जिन्हें तीन जुलाई के चुनाव से ठीक पहले यहां से ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें