12 जून- ट्रक खराब होने से मोहंड में लगा चार घंटे जाम
देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में ट्रक खराब होने से भीषण जाम लगा। चारधाम यात्रा के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने से स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटाकर यातायात सुचारू किया।
26 जून-पलटा कंटेनर, लगा छह किमी लंबा जाम
मोहंड में कंटेनर पलटने से भीषण जाम लगा। यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर 5-6 किमी लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया।
बोली पुलिस -
निश्चित तौर पर मोहंड की समस्या बड़ी है, लेकिन पुलिस को भी सीमा क्षेत्र का पालन करना होता है, डाटकाली मंदिर के पास उप्र की सीमा क्षेत्र तक उप्र पुलिस की टुकड़ी गश्त करती रहती है। इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है इसलिए अधिक पुलिसकर्मियों को यहां तैनात करना संभव नहीं है। देहरादून पुलिस से वार्ता कर समस्या के निस्तारण पर विचार किया जाएगा। -आशीष तिवारी, एसएसपी सहारनपुर
ये भी पढ़ें...Dehradun: वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील रहेंगे, दलाल, मुंशी और इंटर्न नहीं, दून बार एसोसिएशन की सख्त चेतावनी
देहरादून पुलिस अपने सीमा क्षेत्र में तैनात रहती है, लेकिन उप्र की सीमा में लगने वाले जाम को खुलवाने की जिम्मेदारी सहारनपुर पुलिस की ही है, बावजूद इसके सहारनपुर पुलिस से वार्ता कर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति में वाहन चालकों को समस्या से बचाया जा सके। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।