विश्वविद्यालय की मान्यता बोर्ड की तीन जून होने वाली बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। पहली जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में कौन-कौन से पाठ्यक्रम और कितने अध्ययन केंद्र संचालित होंगे, इसकी मंजूरी मान्यता बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी।
इस बैठक में मान्यता बोर्ड के बतौर सदस्य पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएस बिष्ट, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. डीपी सकलानी, पंतनगर विवि के प्रो. बीएम कुमार के अलावा मुक्त विवि के सभी विभागों के निदेशक, प्रोफेसर भाग लेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी करेंगे।
जिन राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययन केंद्र नहीं हैं, उनके प्राचार्यों को अध्ययन केंद्र खोलने के लिए लिखा गया है। उच्चशिक्षा निदेशक की ओर से भी चिट्ठी भेजी गई है ताकि नये सत्र में विद्यार्थियों को दाखिला लेने में सुविधा मिल सके।
- प्रो. गिरिजा शंकर पांडेय, निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं