फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल वार पूजन कार्यक्रम में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली : रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चैत्र नवरात्रि व नव संवत्सर पर मंडल वार पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रदेश के सभी 304 मंडलों में आयोजित अभियान में 17,600 मातृ शक्ति शामिल हुई।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि 21 से 26 मार्च तक चले इस विशेष अभियान में प्रदेशभर में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ने के लिए कीर्तन मंडलियों और महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सामूहिक शक्ति पूजन का आयोजन किया गया। इससे न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ, बल्कि महिलाओं में संगठन के प्रति आत्मीयता और एकजुटता भी सुदृढ़ हुई। इस अभियान के माध्यम से महिला मोर्चा ने समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां वे अपनी सहभागिता के माध्यम से सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें