फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meeting with farmers: उन्नति प्रोजेक्ट से पांच लाख किसानों की आजीविका होगी मजबूत, कोका-कोला और इंडोडच की पहल

Sat, 18 Jun 2022 06:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।

सार

कोका-कोला आईएनएसडब्ल्यूए के सीएसआर एवं शाश्वतता सीनियर मैनेजर डॉ. आदित्य पंडा ने बताया कि किसानों की आजीविका में वृद्धि करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोका-कोला इंडिया का 2025 तक अपने उन्नति प्रोजेक्ट से पांच लाख से अधिक किसानों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य है।
 
विज्ञापन
भीमताल के किसानों को सेब की जानकारी देते निदेशक सुधीर चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत अलचौना के चाफी स्थित इंडोडच हॉर्टीकल्चर टेक्नोलॉजी परिसर में बृहस्पतिवार को कोका-कोला और इंडोडच के सहयोग से किसानों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उन्नति प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को सेब की बागवानी के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें कोका-कोला और इंडोडच की ओर से की जा रही मदद के बारे में बताया गया। 

विज्ञापन


कोका-कोला आईएनएसडब्ल्यूए के सीएसआर एवं शाश्वतता सीनियर मैनेजर डॉ. आदित्य पंडा ने बताया कि किसानों की आजीविका में वृद्धि करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोका-कोला इंडिया का 2025 तक अपने उन्नति प्रोजेक्ट से पांच लाख से अधिक किसानों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें...Agnipath: रुड़की में तोड़फोड़ की अफवाह पर दौड़ी पुलिस, दो एकेडमी संचालक हिरासत में लिए, दून रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील

उन्होंने बताया कि आज पहाड़ में किसान कोका-कोला और इंडोडच के सहयोग से सेब की अच्छी बागवानी कर रहे हैं। इंडोडच हॉर्टीकल्चर टेक्नोलॉजी के निदेशक सुधीर चड्ढा ने बताया कि कोका-कोला इंडिया की साझेदारी के साथ प्रोजेक्ट एप्पल उन्नति ने उत्तराखंड के किसानों को सक्षम और मजबूत किया है। गोष्ठी के बाद इंडोडच में एक साल में तैयार सेब के बगीचों में लगे सेबों का निरीक्षण भी किया। साथ ही सुधीर चड्ढा ने किसानों को सेब की विशेषता के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान किसान समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें