फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को जन्म देकर युवक संग गायब हुई अविवाहित मां

Tue, 22 Dec 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
कहावत है कि मां अपने बच्चों से कभी नहीं रुठती, लेकिन चंपावत के जिला अस्पताल में रविवार रात एक अविवाहित मां बच्चे को जन्म देने के बाद न जाने क्यों रुठकर चली गई, शायद नवजात को भी इसका पता नहीं होगा।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना जिला अस्पताल की ओर से कोतवाली को दिए जाने के बाद सोमवार को भर्ती युवती और उसे भर्ती कराने वाला युवक गायब हो गए। नवजात अस्पताल प्रशासन की देखरेख में है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरपी खंडूरी के अनुसार 21 वर्षीय युवती को लेकर जिला मुख्यालय के समीप के गांव का एक युवक रविवार रात साढ़े नौ बजे के करीब जिला अस्पताल पहुंचा। उसने युवती को प्रसव पीड़ित बताते हुए इलाज की गुहार की जिस पर युवती को तत्काल भर्ती  कर लिया गया।
विज्ञापन


इस बीच, युवती के अविवाहित होने की जानकारी होने पर डॉक्टर ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रात दस बजे युवती ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सोमवार सुबह जब पुलिस मामले में कागजी लिखा पढ़ी के लिए अस्पताल पहुंची तो वहां बिस्तर पर केवल बच्चा मिला।
विज्ञापन


बच्चे को अस्पताल प्रबंधन ने अपने पास रखा है। इस मामले में एसडीएम कोर्ट के जरिए बच्चे को किसी गोद लेने वाले को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें