सरकार ने विद्यालय खोलने से पूर्व तमाम एहतियात बरतने के लिए अभिभावकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं । लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब अभिभावक कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे तो उन्होंने बच्चे को स्कूल भेजने की अनुमति क्यों दी। अभिभावकों की यह गलती अन्य छात्रों पर भारी पड़ सकती है।
इंटर कक्षा के कम छात्र ही पहुंचे विद्यालय
ताड़ीखेत और रानीखेत क्षेत्र में कुल 28 सरकारी और अर्द्ध सरकारी विद्यालय हैं। यहां हाईस्कूल में कुल 1087 बच्चे हैं, जिनमें पहले दिन 838, जबकि इंटरमीडिएट में 999 बच्चों में से 478 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे।