फिलहाल रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस व नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि फिलहाल रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस व मसूरी एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है।
ट्रेनों का संचालन कब से किया जाएगा, इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा। उनका कहना है कि छठ पूजा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे पर्वों पर अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जा सकती हैं।
इन पर्वों पर ट्रेनों के संचालन को लेकर पूर्वा सांस्कृतिक मंच और बिहारी महासभा जैसे संगठनों के पदाधिकारी पहले ही मांग उठा चुके हैं। इन संगठनों का कहना है कि पर्वों पर देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाए।