फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0 in Uttarakhand : सात महीने बाद आज देहरादून पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस

Thu, 15 Oct 2020 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रोकी गई अन्य ट्रेनों की तरह नई दिल्ली से आने वाली वीआईपी शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग सात महीने बाद दून पहुंची। आज ही शाम को शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के अनुसार नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं आज जन शताब्दी सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हरिद्वार पहुंची। जिसमें हरिद्वार के 40 से 50 यात्री थे।

विज्ञापन


रेलवे ने पिछले दिनों 15 अक्तूबर से नई दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दी थी। गुरुवार को यह ट्रेन दोपहर 12.50 बजे दून पहुंची और शाम को चार बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इसके अलावा मुरादाबाद रेल मंडल ने लिंक एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, इंदौरी एक्सप्रेस और उज्जैनी एक्सप्रेस को भी दीवाली व छठ पर्व को देखते हुए संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इनका संचालन 31 अक्तूबर से पहले कभी भी शुरू होने की संभावना है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें