एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 500 लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच इसे एक अच्छी संख्या बताई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।
मुंबई की फ्लाइट्स रद्द
मुंबई की फ्लाइट्स पिछले कई दिनों से लगातार रद्द चल रही हैं। डायरेक्टर गौतम के मुताबिक, मुंबई से हवाई यात्रा अपरिहार्य कारणों से रुकी हुई है। हालांकि इसके पीछे मुंबई में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को माना जा रहा है।
जल्द ही कोलकाता के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
कोविड-19 के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कोलकाता के लिए फ्लाइट्स भी शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले बंगलूरू के लिए पांच जून से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है।