फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock-1 : आज से चलेगी दून-नई शताब्दी एक्सप्रेेस, पहले ही दिन सारे टिकट बिके

Mon, 01 Jun 2020 09:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते बीते 71 दिनों से ठप देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस आज से चलेगी। एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पहले ही दिन शताब्दी की सभी सीटों की बुकिंग हो गई थी।

विज्ञापन


Unlock-1: उत्तराखंड में एक जून से इंटर स्टेट आवाजाही के लिए पास अनिवार्य, क्या मिली राहत कहां रहेगी पाबंदी, पढ़ें...

दून स्टेशन निदेशक गणेश ठाकुर ने बताया कि ट्रेन के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ट्रेन को पूरी तरह सैनिटाइज करने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के चेकिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्टाफ को मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करा दिए गए हैं

चेकिंग स्टाफ को मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करा दिए गए हैं। ट्रेन में सिर्फ उन्हीं यात्रियों को इजाजत दी जाएगी, जिनके पास कन्फर्म टिकट और मास्क होगा। स्टेशन परिसर में दाखिल होने के लिए थर्मल स्कैनिंग से भी गुजरना होगा।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस रवाना की जा रही है। लेकिन यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून नहीं आएगी। यह कदम रैक की कमी के चलते उठाया गया है। मंगलवार को देहरादून से काठगोदाम जाने वाली शताब्दी रवाना होगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
- गणेश ठाकुर, स्टेशन निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें