बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने सीएम से चरणबद्ध तरीके से चारधाम यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में संबंधित जिलों के श्रद्धालुओं को चारधामों में जाने की व्यवस्था हो, दूसरे चरण में यात्रा कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए खोली जाए।
तीसरे चरण में राज्य के तराई क्षेत्र के लिए और चौथे चरण में पूरे देश के लिए खोलना उचित रहेगा। पांचवें चरण में विदेशी तीर्थयात्रियों के लिए चारधाम यात्रा की अनुमति दी जाए।