फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करेगा विश्वविद्यालय : महाजन

Tue, 13 Oct 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, विधायक मैदानों के लिए मैट प्रदान करने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरीश कुमार महाजन और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति ने कहा खेल प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के लिए विश्वविद्यालय हर संभव मदद करेगा। उधर क्षेत्रीय विधायक ने इस अवसर पर दो मैदानों को मैट उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 44 महाविद्यालयों की बालक और बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. महाजन ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने जौनसार-बावर क्षेत्र में इको टूरिज्म की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य को होम-स्टे के माध्यम से पर्यटकों तक पहुंचाना चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी है। सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर पर्यावरण से अनावश्यक छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। विधायक प्रीतम सिंह ने साहिया डिग्री कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के लिए दो मैट प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार अग्रवाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मालदेवता, संदीप चौधरी चेयरमैन एचईसी ग्रुप कॉलेज हरिद्वार, सरदार सिंह तोमर अध्यक्ष ग्लोबल शिक्षा समिति, गोविंद सिंह रावत सहायक क्षेत्रीय निदेशक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, प्राचार्य डॉ. रवि कुमार, उप प्राचार्य डॉ. प्रियंका जलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें