फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शनिवार को डंपर की चपेट में आए छह वर्षीय प्रतीक का हरिपुर यमुना पुल में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चचेरे भाई ने प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

प्रतीक के परिजनों को अंत्येष्टि में पहुंचे लोगों ने किसी तरह ढांढस बंधाया। बतादें कि बीते शनिवार की शाम को सहसपुर बाजार में अपनी मां प्रियंका के साथ स्कूटी पर सवार प्रतीक डंपर की चपेट में आ गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। प्रतीक के पिता रामप्रकाश शर्मा आराकोट उत्तरकाशी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता के रूप में तैनात हैं। वे मूल रूप से त्यूनी के भाटगढ़ी निवासी हैं। उनका परिवार डोभालवाला देहरादून में रहता है। प्रतीक परिवार की इकलौती संतान था। वह देहरादून स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह पढ़ने में होनहार था, उसने अपनी प्रतिभा के बूते स्कूल में प्रवेश हासिल किया था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक इशहाक अहमद निवासी शंकरपुर सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि वाहन का टेक्निकल मुआयना भी कराया जाएगा। चालक के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें