फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चिंतन शिविर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का बयान, देश के हर जिले में खुलेगा वृद्धाश्रम

Tue, 08 Apr 2025 09:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने कहा कि देश के हर जिले में वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार मदद करना चाहती है। इसके लिए वह राज्यों को पैसा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के हर जिले में वृद्धाश्रम खुलेगा। यह कहना है, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार का। उन्होंने यह बात यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन समारोह में कही।

विज्ञापन


मसूरी रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित शिविर में उन्होंने कहा, हर जिले में वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार मदद करना चाहती है। इसके लिए वह राज्यों को पैसा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने राज्यों में ट्रांसजेंडर बोर्ड बनाने की भी जरूरत बताई। कहा, ट्रांसजेंडर के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम राज्य सरकारों के सहयोग के बिना पूरा नहीं होगा। उन्होंने बताया दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

Chardham Yatra: सीएम धामी ने की समीक्षा, कहा- धामों में दर्शन के लिए स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे से निपटने के लिए सामुदायिक लामबंदी और जागरूकता पर दिया जोर
चिंतन शिविर के दूसरे दिन नशीले पदार्थों की मांग में कमी लाने की राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) और नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत राष्ट्रीय प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। राज्यों ने नशीले पदार्थों के सेवन से निपटने में फील्ड-स्तरीय चुनौतियों और नवाचारों को प्रस्तुत किया, जिसमें सामुदायिक लामबंदी और जागरूकता अभियानों की भूमिका पर जोर दिया गया। शिविर में ⁠34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 19 मंत्रियों और अफसरों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें