फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवप्रयाग में किया गंगा पूजन, बताया यात्रा का उद्देश्य

Tue, 06 May 2025 01:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)

सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरे पर है। आज उन्होंने देवप्रयाग में गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
गंगा पूजन करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देवप्रयाग पहुंचकर गंगा-अलकनंदा के संगम पर पूजन-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नदी संरक्षण और जल संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि छोटी छोटी जलधाराओं और जल स्रोतों के संरक्षण से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मंत्री चौहान ने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के कृषि एवं ग्रामीण विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि कल मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा कर चुका हूं। केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने इनोवेशन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और किबी  जैसी फसलों के विस्तार पर योजनाएँ बनाई हैं।

उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चार के तहत देवप्रयाग क्षेत्र में सड़क सर्वे कराया गया है। जो गांव अभी तक सड़कों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें जोड़ने का काम तेजी से किया जाएगा। उन्होंने जल संरक्षण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मनरेगा और अन्य योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों का संवर्धन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन


गंगा-अलकनंदा के संगम पर मंत्री ने कहा, यहाँ की शांत और चंचल धाराएं मन को आनंदित कर देती हैं। सचमुच, देवता इसी धरा पर निवास करते हैं। उन्होंने विधायक विनोद कंडारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पैदल पुल बनाए गए हैं और विकास के अन्य कार्य भी तेजी से हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत; इस बयान पर जताया आक्रोश
विज्ञापन


अंत में चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देवप्रयाग सहित सम्पूर्ण उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधयाक विनोद कंडारी ने देवप्रयाग आने पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर मूर्ति भेंट की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें