परिवार संग बाबा केदार के द्वार पहुंचे जीतन राम मांझी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी परिवार संग आज शुक्रवार को केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पहुंचे। पहले बाबा केदार के दर्शन कर उन्होंने रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धाम के दर्शन से वे अभिभूत हुए हैं।
हैलीपेड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दर्शन के पश्चात बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून में हरक सिंह और हरीश रावत के बीच छिड़ी फिर जुबानी जंग, दिल्ली में दिखाई दिए संग
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंत्री मांझी ने उत्तराखंड सरकार व मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इसके बाद परिवार के साथ बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां वेदपाठ पूजा में प्रतिभाग गया। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया और भगवान का प्रसाद भेंट किया।