फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एफआरआई के निदेशक से ली तमाम जानकारी

Tue, 31 Mar 2020 11:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन , मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को एफआरआई आईसीएफआरई और आईजीएनएफए के निदेशकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम जानकारी ली।

विज्ञापन


केंद्रीय वन मंत्री ने देहरादून स्थित तीनों संस्थानों के निदेशकों से कोरोना वायरस के चलते उपजे हालात और इससे निपटने को लेकर उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी ली। तीनों संस्थानों के निदेशकों ने केंद्रीय वन मंत्री को तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के निदेशक ओंकार सिंह ने अकादमी में प्रशिक्षण समेत तमाम मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

निदेशक ओमकार सिंह ने बताया कि फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉक डाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है वही आईसीएफआरई के महानिदेशक व एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने कोरोनावायरस के चलते दोनों संस्थानों की कार्यशैली में आए बदलाव के बारे में बताया।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया साथ ही इस बात की भी हिदायत दी कि कोरोनावायरस के चलते लागू लाकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। केंद्रीय मंत्री नहीं देहरादून स्थित तमाम संस्थानों के निदेशकों के साथ ही देश भर के तमाम संस्थानों के निदेशकों से भी तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें