बुजुर्ग महिला को खाद्य सामग्री देती प्रेमलता रावत
- फोटो : AMAR UJALA
कोई खाली समय अपने परिवार के साथ बिता रहा है तो किसी ने अपना समय बेसहारा बुजुर्गों को समर्पित किया है। विंग नम्बर 3 (प्रेमनगर) निवासी प्रेमलता रावत साईं ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच समय बिता रही हैं।
वह उनकी समस्या सुनती है और उन्हें अपनेपन का अहसास भी कराती हैं। वह बुजुर्गों के लिए खाने-पीने की चीजें भी ले जाती हैं। प्रेमलता बुजुर्ग लोगों को कोरोना महामारी को लेकर भी जागरूक कर रही हैं। प्रेमलता ने कहा कि वह इन सभी बुजुर्गों को परिवार के सदस्य की तरह प्यार करती हैं। वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं।