50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना में उत्तराखंड को मिलेगा फायदा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बजट ने आम व मध्यम वर्ग के लोगों को आयकर की सीमा 12 लाख तक बढाकर बड़ी राहत दी है। केंद्रीय बजट में 50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई गई है, उत्तराखंड को इसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। क्योंकि उत्तराखंड में रामायण सर्किट, महाभारत सर्किट, शारदा कॉरिडोर, मानसखंड केदार खंड जैसी योजनाएं पाइपलाइन में है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने होम स्टे के लिए मुद्रा लोन के तहत कर्ज देने का प्रावधान किया है I उसका भी राज्य की बहनों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में लाभ मिलेगा, क्योंकि राज्य में पहले से पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना प्रचलन में है।
उड़ान योजना में 120 नए एयरपोर्ट को इस योजना से जोड़ने का प्रावधान किया गया हैI उत्तराखंड में गोचर सहित गढ़वाल और कुमाऊं में स्थित अन्य एयरपोर्ट को विकास का मौका मिलने की उम्मीद है।
जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया है। इसका लाभ उत्तराखंड को इसलिए मिलेगा क्योंकि यहां 50% से अधिक क्षेत्र इस योजना में शामिल होने से बचा हुआ है।