रोजगार के मौके बढ़ेंगे, मध्य वर्ग को होगा फायदा
कहा, केंद्र सरकार का बजट गरीब, महिला, युवा और किसानों पर केंद्रित है। बजट थीम में रोजगार, स्किलिंग, एमएसएमई पर फोकस किया गया है। इसमें मिडिल क्लास को विशेष रूप से शामिल किया गया है। बजट में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया गया है। इससे, राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को इसका निश्चित लाभ मिलेगा।
उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 10 लाख तक का लोन
कहा, घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन देने की व्यवस्था की गई है। स्किल लोन के तहत अब 7.5 लाख तक का लोन की व्यवस्था की गई है। कहा, पहली नौकरी वालों के लिए एक लाख रुपये से कम वेतन होने पर, कर्मचारी भविष्य निधि में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपये की मदद तीन किस्तों में मिलेगी। इसके साथ ही एजुकेशन लोन के तहत जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का तीन परसेंट तक पैसा सरकार देगी।