- स्प्रिचुअल इको जोन या नई केंद्र सहायतित स्पेशल आयुष जोन योजना के लिए धनराशि।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास निर्माण के तहत प्रति लाभार्थी 1.30 लाख रुपये को बढ़ाकर दो लाख की सहायता राशि ।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पर्वतीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी की जगह 150 की आबादी वाले गांवों को सड़क की मंजूरी मिले।
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 35 प्रतिशत की सहायता राशि को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ।
- स्वरोजगार के लिए दिए जाने वाले ऋण की धनराशि को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया जाए।
- गौरी कुंड से केदारनाथ, नैनीताल रोपवे, गोविंदघाट से हेमकुंड के लिए एक अलग केंद्र सहायतित योजना शुरू की जाए।
- छोटे उद्यमी को मेंटरिंग तथा हैंड होल्डिंग स्पोर्ट के लिए रूरल बिजनेस इक्यूबेटर की स्थापना के लिए वित्तीय मदद ।
- मनरेगा में श्रम सामग्री अनुपात 60:40 के बजाय 50:50 किया जाए।
- वृद्धावस्था पेंशन प्रति लाभार्थी 200 रुपये की जगह 1000 रुपये की जाए।
- राष्ट्रीय खेलों के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।